UPTak Baithak Logo

अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत का मंदिर में पूजा, कीर्तन करते वीडियो वायरल, जबरदस्त चर्चा शुरू

नुसरत की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह शिव मंदिर में पूजा, कीर्तन करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ghazipur News: लोकसभा चुनाव में गाजीपुर सीट, यूपी के सबसे हॉट सीटों में से एक है, यहां से समाजवादी पार्टी ने मुख्तार असांरी के भाई अफजाल अंसारी को अपना उम्मीदवार बनया है. वहीं गाजीपुर में अफजाल अंसारी के चुनावी प्रचार में उनकी बेटी नुसरत भी नजर आ रही हैं. बता दें कि हाल ही में नुसरत अपने पिता अफजाल के साथ चुनाव प्रचार करती हुई नजर आई थीं. इस बीच नुसरत की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह शिव मंदिर में पूजा, कीर्तन करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसे में यह कयास भी लगाया जा रहा है कि अफजाल अंसारी, जल्द ही अपनी बेटी को भी चुनावी मैदान में उतार सकते हैं.