अतीक अहमद और अशरफ पर चल रही थीं गोलियां, जो कैमरामैन शूट कर रहा था उसने ये सब देखा
Atiq Ahmed Murder Case Update: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात को प्रयागराज में हमलावरों ने…
ADVERTISEMENT

Atiq Ahmed Murder Case Update: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात को प्रयागराज में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बता दें कि ये वारदात तब हुई, जब पुलिस दोनों भाइयों को मेडिकल चेकअप के लिए ले जा रही थी. वहीं, वारदात के बाद यूपी तक की टीम ने न्यूज चैनल आजतक के कैमरापर्सन नीरज से खास बात की, जिन्होंने नजदीक से पूरी वारदात को देखा था और यह सनसनीखेज घटना अपने कैमरे में कैद की थी.