लेटेस्ट न्यूज़

प्राइवेट पार्ट में डाला स्टंप, नाबालिग पर लगाया गैंगस्टर? बस्ती पुलिस पर इस मामले में लगे गंभीर आरोप

Basti News: बस्ती पुलिस अपने कारनामे को लेकर एक बार फिर चर्चा में है. इस बार कोई ऐसा-वैसा कारनामा नहीं बल्कि अजब-गजब का कारनामा है,…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Basti News: बस्ती पुलिस अपने कारनामे को लेकर एक बार फिर चर्चा में है. इस बार कोई ऐसा-वैसा कारनामा नहीं बल्कि अजब-गजब का कारनामा है, जिसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. कहते हैं ‘पुलिस अगर अपने पर आ जाए तो सांप को रस्सी और रस्सी को सांप बना सकती है.’ आरोप है कि कुछ ऐसा ही कारनामा बस्ती पुलिस ने दिखाते हुए एक नाबालिग बच्चे को गैंगस्टर का मुजरिम बना दिया. पुलिस दावा कर रही है कि नाबालिग बच्चा चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त था, मगर नाबालिग पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के सवाल पर पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है. वहीं, आरोप यह भी है कि पुलिस ने नाबलिग के को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया, जिससे अब उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है.