लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी में शिव ने अपनी बाइक की पेट्रोल टंकी का पाइप खींच उसमें लगा दी आग फिर लगा फूट फुटकर रोने! हुआ क्या?

मैनपुरी में शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी बाइक में आग लगा दी और नशा उतरने पर जली बाइक के पास फूट-फूट कर रोने लगा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mainpuri News: शराब का नशा कभी कभी इंसान को अविश्वसनीय कदम उठाने पर मजबूर कर देता है. ऐसा ही नजारा शनिवार शाम मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के सोनई अशोकपुर के पास देखने को मिला. बता दें कि यहां शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी ही बाइक में आग लगा दी. देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई और आग की लपटें आस-पास के लोगों के लिए डर और दहशत का कारण बन गईं. लेकिन जैसे ही नशा उतरता है, युवक जली हुई बाइक के पास बैठकर फूट-फूट कर रोने लगता है. यह दर्दनाक और हैरान कर देने वाला दृश्य किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.