लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: सपा MLA अताउर रहमान समेत 3 पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, जानें मामला

Bareilly News: बरेली जिले की बहेड़ी सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अताउर रहमान और तीन अन्य के खिलाफ एक व्यक्ति की हत्या की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: बरेली जिले की बहेड़ी सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अताउर रहमान और तीन अन्य के खिलाफ एक व्यक्ति की हत्या की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि बहेड़ी सीट से सपा विधायक अताउर रहमान ने रफीक अहमद, रईस अहमद और आसिम नामक व्यक्तियों की मदद से बीते रविवार को अनीस अहमद और आसिम खान के साथ मारपीट की. आरोप है कि इनके साथ मारपीट सपा विधायक के कार्यालय में की गई.