लेटेस्ट न्यूज़

‘2024 से पहले BJP हार मान चुकी है’ -मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश

Uttar Pradesh News: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था. 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें शाम 7:15 बजे अरेस्ट कर लिया. वहीं इस गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी, भाजपा पर हमलावर है तो वहीं विपक्षी पार्टियां भी उसपर निशाना साध रही हैं. समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा को जमकर घेरा है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, “मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार 2024 से पहले ही अपनी हार मान चुकी है, इसीलिए अलग-अलग प्रदेशों में विपक्षी राजनीतिक शक्तियों को झूठे मुक़दमों में फँसा रही है, लेकिन संघर्षशील लोग जेल जाने से नहीं डरते. सच को भला कब तक गिरफ़्तार रखा जा सकता है.”

मनीष सिसोदिया गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश

अधिकारियों ने बताया कि लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे. सिसोदिया दूसरे दौर की पूछताछ के लिए पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 12 मिनट पर सीबीआई मुख्यालय पहुंचे थे. सीबीआई की प्राथमिकी में आरोपी संख्या एक के रूप में जिक्र किये गये सिसोदिया से इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी.

वहीं आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने रविवार को पार्टी नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को तानाशाही की पराकाष्ठा करार दिया और कहा कि भगवान इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को माफ नहीं करेगा. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिसोदिया को लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया. सजंय सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है.आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नहीं किया। मोदी जी, भगवान भी आपको माफ नही करेगा। मोदी जी एक दिन आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा.