अतीक और मुख्तार की बीवियां भी पुलिस के लिए बनीं चुनौती, तमाम कोशिशों के बावजूद पकड़ से दूर
माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता पुलिस की पकड़ से फरार है. शाइस्ता परवीन को पुलिस लगातार खोजने की कोशिश कर रही है. मगर…
ADVERTISEMENT

माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता पुलिस की पकड़ से फरार है. शाइस्ता परवीन को पुलिस लगातार खोजने की कोशिश कर रही है. मगर वह अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ी है. आलम यह है कि शाइस्ता अपने बेटे असद और पति अतीक के जनाने में भी शामिल नहीं हुई है. इसी बीच एक खबर बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी को लेकर भी आई है. मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी भी पुलिस की पकड़ से फरार है. पुलिस अफशां अंसारी को भी खोजने की काफी कोशिश कर रही है. मगर पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है. ऐसे में सवाल उठता है कि माफियाओं को पकड़ने में तो पुलिस को कामयाबी मिल रही है, लेकिन उनकी पत्नियों को पुलिस नहीं पकड़ पा रही है.