लेटेस्ट न्यूज़

‘गाड़ी कैसे पलटी थी सब रिकार्ड में है’…अतीक को UP लाए जाने पर बोले अखिलेश

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना…

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है. राजधानी लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख ने सारस के बहाने प्रदेश सरकार पर हमला किया. उन्होंने सारस से दोस्ती कर चर्चा में आए आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर नाराजगी जताई.

सारस मामले पर सरकार को घेरा

अखिलेश ने कहा कि, ‘आरिफ पर सिर्फ इसलिए कार्रवाई हो रही है क्योंकि मैं उससे मिलने चला गया. उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के एक जानने वाले के हाथी ने कुछ लोगों को मार दिया था. उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई है.’ अखिलेश ने आगे कहा कि सरकार भी अपने घर में जानवर नहीं पाल पाएगी जब समय बदलेगा. मुख्यमंत्री सांड नहीं पकड़ पा रहे रोबोटिक का पार्क क्या बनाएंगे.

वहीं अखिलेश यादव योगी सरकार के छह साल के पूरे होने परकहा कि सबका साथ सबका विकास की बात करने वाले जाति जनगणना पर बात नहीं करते हैं. बिना जाति जनगणना सबका साथ सबका विकास नहीं हो सकता है.

अतीक अहमद पर कही ये बात

वहीं मीडिया से बात करते हुए माफिया अतीक अहमद पर भी सपा प्रमुख ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा है कि, ‘गाड़ी कैसे पलटी थी सब रिकार्ड में है.’ उन्होंने कहा कि,  ‘गाड़ी पलटने का यह रिकॉर्ड जाएगा नहीं ….हमेशा रिकॉर्ड रहेगा जब चाहेंगे रिकॉर्ड मिल जाएगा.’ बता दें कि माफिया अतीक अहमद को गुजरात से प्रयागराज लाया जा रहा है. उसे यूपी पुलिस सड़क मार्ग से लेकर आ रही है. यूपी एसटीएफ की टीम अतीक अहमद को लाने के लिए गुजरात के साबरमती जेल पहुंच चुकी है.