लेटेस्ट न्यूज़

ममता बनर्जी ने दिखाया ‘BJP वॉशिंग मशीन’ का डेमो, अखिलेश ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

UP Political News: आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों में हलचल तेज हो गई है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी तो उत्तर…

ADVERTISEMENT

ममता बनर्जी ने दिखाया ‘भाजपाई वॉशिंग मशीन’ का डेमो, अखिलेश ने वीडियो शेयर कर कही ये बात
ममता बनर्जी ने दिखाया ‘भाजपाई वॉशिंग मशीन’ का डेमो, अखिलेश ने वीडियो शेयर कर कही ये बात
social share
google news

UP Political News: आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों में हलचल तेज हो गई है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी तो उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ जोरदार ढंग से मोर्चा खोल दिया है. इस बीच ममता ने केंद्र सरकार की ओर से विपक्ष के नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया है. दरअसल, बुधवार को ममता बनर्जी एक वॉशिंग मशीन लेकर मंच पर आईं. ममता ने इस वॉशिंग मशीन को ‘बीजेपी वॉशिंग मशीन’ का नाम दिया. इस मशीन से पश्चिम बंगाल की सीएम ने लाइव डेमो किया और दिखाया कि कैसे मशीन में जाते ही काले कपड़े सफेद हो जाते हैं. वहीं, ट्विटर पर सीएम ममता का वीडियो शेयर सपा चीफ अखिलेश ने उनका समर्थन किया और सत्ताधारी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘यूपी में एडवांस मॉडल चल रहा है, जिसमें माफिया भी धुल जाते हैं और धोनेवाले खुद भी.’