लेटेस्ट न्यूज़

विदेश में होटल और टापू वाले बयान पर अखिलेश का सीएम योगी पर पलटवार, कही ये बड़ी बात

Uttar Pradesh News: यूपी विधानसभा में जारी बजट सत्र के दौरान सीएम योगी और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: यूपी विधानसभा में जारी बजट सत्र के दौरान सीएम योगी और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान ने बिना नाम लिए विपक्षी दल पर गंभीर आरोप लगाए थे. सदन में बिना नाम लिए हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश का पैसा चोरी करके लोग इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टापू खरीदते थे. अब सीएम योगी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए पलटवार किया है.