बेटे असद का शव प्रयागराज पहुंचने पर सामने आ सकती है मां शाइस्ता, पुलिस ने लगाई ये ‘फील्डिंग’
Asad Encounter News: उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (UPSTF) ने गुरुवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को…
ADVERTISEMENT

Asad Encounter News: उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (UPSTF) ने गुरुवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था. आपको बता दें कि आज यानी शुक्रवार को अतीक के बेटे असद और उसके गुर्गे गुलाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. वहीं, इस बीच प्रयागराज पुलिस और एजेंसियों को शाइस्ता परवीन के कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में आने के इनपुट मिले हैं. आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से शाइस्ता परवीन फरार चल रही है और पुलिस ने उस पर 50000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा है.