लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: नहीं बच सका घायल सारस, ट्रेन से टकराने के बाद प्लेटफॉर्म पर मिला था तड़पता

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली एक दुखद खबर सामने आ रही है. बीती रात रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से टकरा कर गंभीर रुप से…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली एक दुखद खबर सामने आ रही है. बीती रात रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से टकरा कर गंभीर रुप से घायल हुए सारस की मौत हो गई है. बता दें कि बरेली जंक्शन पर सारस अचानक एक ट्रेन से टकराने के बाद ट्रैक पर बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़ा था. सारस बुरी तरह से घायल था. रेलवे ट्रैक पर गिरकर सारस छटपटा रह था तो उसे बंदर परेशान करने लगे. जिसके बाद वह प्लेटफॉर्म पर आ बैठा.