कुंडा से राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सपा नेता गुलशन यादव पर हो गया बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव (Gulshan Yadav) को गिरफ्तार कर लिया गया है.…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव (Gulshan Yadav) को गिरफ्तार कर लिया गया है. कुंडा पुलिस ने विजय प्रताप सिंह से जुड़े मामले में गुलशन यादव की गिरफ्तार की है, उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी हुआ था. प्रतापगढ़ के कुंडा मानिकपुर थाने में गुलशन यादव पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के 33 मुकदमे दर्ज हैं. प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफियाओं की लिस्ट में भी उसका शामिल रहा है.