PCS ज्योति के पति बने सेलिब्रिटी! वकीलों को खूब दीं सेल्फी, इसलिए कोर्ट पहुंचे थे आलोक
Jyoti Maurya News: पिछले कुछ दिनों से PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के झगड़े के मामले ने सुर्खियों पर कब्जा सा…
ADVERTISEMENT

Jyoti Maurya News: पिछले कुछ दिनों से PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के झगड़े के मामले ने सुर्खियों पर कब्जा सा कर लिया है. सुर्खियों पर कब्जा भला हो भी क्यों न, दरअसल इस मामले में दोनों पति-पत्नी ने एक दूसरे पर आरोपी की झड़ी सी लगा दी है. आलोक का आरोप है कि ज्योति मौर्य का मनीष दुबे से एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर चल रहा है, जो होमगार्ड विभाग में जिला कमांडेंट की पोस्ट पर तैनात हैं. वहीं, दूसरी तरफ ज्योति ने आलोक पर दहेज मांगने के आरोप में केस दर्ज कराया है. वहीं, इन सब के बीच आज यानी मंगलवार को एक गजब नजारा देखने को मिला. कोर्ट के बाहर वकीलों के बीच आलोक के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई. खबर में आगे जानिए आखिर आलोक आज कोर्ट क्यों पहुंचे थे?