लेटेस्ट न्यूज़

आजमगढ़ में छात्रा की मौत के मामले में रातों-रात कैसे छूटे प्रिंसिपल, टीचर? परिजन अब ये बोले

Azamgarh School Case Update: आजमगढ़ में 11वीं की छात्रा श्रेया तिवारी की मौत मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. घटना के बाद…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Azamgarh School Case Update: आजमगढ़ में 11वीं की छात्रा श्रेया तिवारी की मौत मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. घटना के बाद परिजनों ने प्रिंसिपल सोनम मिश्रा और क्लास टीचर अभिषेक राय के ऊपर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी तहत दोनों की गिरफ्तारी हुई थी. इस प्रकरण में नया मोड़ तब आया जब इस पूरे मामले की जांच मऊ जिले में ट्रांसफर कर दी गई. विवेचना के दौरान मोबाइल सीडीआर और तथ्यों के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आजमगढ़ की कोर्ट ने फिर से सुनवाई करते हुए प्रिंसिपल सोनम मिश्रा व क्लास टीचर अभिषेक राय को लगाई गई धाराओं से मुक्त कर दिया. वहीं, मृतका के परिजनों ने कोर्ट के इस आदेश पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं.