लेटेस्ट न्यूज़

आजमगढ़ में 11वीं की छात्रा के मामले में पुलिस को ऐसा क्या मिला कि प्रिंसिपल, टीचर छूटे?

Azamgarh School Case Update: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के ‘चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज’ में हुई छात्रा श्रेया तिवारी की मौत मामले में नया अपडेट सामने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Azamgarh School Case Update: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के ‘चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज’ में हुई छात्रा श्रेया तिवारी की मौत मामले में नया अपडेट सामने आया है. आपको बता दें कि कथित रूप से मोबाइल फोन जब्त होने से क्षुब्ध कक्षा 11 की छात्रा श्रेया द्वारा स्कूल की छत से कूदकर खुदकुशी किए जाने के मामले में आरोपी प्रिंसिपल और क्लास टीचर को क्लीन चिट मिल गई है. बता दें कि कोर्ट से आरोपी प्रिंसिपल और क्लास टीचर को जमानत मिल गई है. इससे पहले कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. बता दें कि पुलिस ने जो जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश की है, उससे कई तरह की नई बातें भी सामने आई हैं.