लेटेस्ट न्यूज़

आजमगढ़ में 11वीं की छात्रा के साथ ऐसा क्या हुआ जिसे बता बिलखने लगी ये मां? जानें पूरी कहानी

आजमगढ़ जिले के एक स्कूल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा श्रेया तिवारी की मौत के मामले में विद्यालय प्रबंधन और अभिभावक संघ आमने-सामने हो…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

आजमगढ़ जिले के एक स्कूल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा श्रेया तिवारी की मौत के मामले में विद्यालय प्रबंधन और अभिभावक संघ आमने-सामने हो गया है. स्कूल की प्रिंसिपल और क्लास टीचर की गिरफ्तारी के विरोध में विद्यालय बंद कर काली पट्टी बांधकर अध्यापकों ने विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं सड़कों पर अभिभावक संघ ने भी मोर्चा खोल दिया है. वहीं, मृतका के परिजन लगातार दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के एक गर्ल्स कॉलेज का यह मामला है.