लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया में इस शख्स ने सांप के फन को जीभ पर रख लिया, डंसने से हुई मौत, वीडियो वायरल

देवरिया में एक शख्स सांप से खेलने लगा. उसने सांप को गले में रख लिया और सांप को मारता भी रहा. इस दौरान शख्स ने सांप को अपनी जीभ पर रख लिया और खुद को डंसवा लिया. इस दौरान उसकी मौत हो गई और ये वीडियो वायरल हो गया.

ADVERTISEMENT

देवरिया में इस शख्स ने सांप के फन को जीभ पर रख लिया, डंसने से हुई मौत, वीडियो वायरल
देवरिया में इस शख्स ने सांप के फन को जीभ पर रख लिया, डंसने से हुई मौत, वीडियो वायरल
social share
google news

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई सन्न है. दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स नशे की हालत में है और उसने सांप को पकड़ रखा है. युवक सांप के साथ खेल रहा है. इस दौरान वह खुद को महाकाल का बाप भी बोल रहा है और सांप को गाली दे रहा है.