लेटेस्ट न्यूज़

चारों तरफ पसरा सन्नाटा, स्कूल भी नहीं गए बच्चे..देवरिया हत्याकांड के बाद गांव का ऐसा है माहौल, ग्राउंड रिपोर्ट

Uttar Pradesh News: सोमवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria News) में हुए हत्याकांड में आज छह जिंदगियां खत्म हो गईं. इस खूनी खेल ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: सोमवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria News) में हुए हत्याकांड में आज छह जिंदगियां खत्म हो गईं. इस खूनी खेल ने जिले को ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को झिकझोर कर रख दिया है. देवरिया के फतेहपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई. यहां जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुए इस वारदात में कुल 6 लोगों की जान चली गई. वहीं सोमवार को हुए इस वारदात के बाद अब भी पूरा गांव दहशत में हैं. मंगलवार को गांव में स्कूल तो खुले पर कोई बच्चा वहां पढ़ने नहीं गया.