बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला ने मंत्री को लिखा लेटर, कहा- 40 करोड़ की सड़क हाथ से उखड़ रही
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बीकेटी सीट से बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला (Yogesh Shukla) ने राज्य के लोक निर्माण मंत्री को एक लेटर लिखा…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बीकेटी सीट से बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला (Yogesh Shukla) ने राज्य के लोक निर्माण मंत्री को एक लेटर लिखा है. उन्होंने बख्शी का तालाब की एक निर्माणाधीन सड़क को लेकर लेटर में शिकायत की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके विधानसभा में 40 करोड़ रुपये की एक निर्माणाधीन सड़क हाथ से उखड़ रही है. साथ ही उन्होंने लोक निर्माण मंत्री से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.