बरेली: किसान की बेटियां हेलीकॉप्टर से हुईं विदा लेकिन एक चूक से ‘ससुराल’ में हो गया कांड, जानें
Bareilly News: हर माता-पिता अपने बच्चों की शादी में अपनी जीवन भर की पूंजी लगा देते हैं. उनकी बस यही इच्छा रहती है कि शादी…
ADVERTISEMENT

Bareilly News: हर माता-पिता अपने बच्चों की शादी में अपनी जीवन भर की पूंजी लगा देते हैं. उनकी बस यही इच्छा रहती है कि शादी में किसी तरह की कमी न हो. विवाह जैसे मौके को यादगार बनाने के लिए हर माता-पिता अपने स्तर से कोशिश करते हैं. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है. दरअसल यहा रहने वाले एक माता-पिता चाहते थे कि उनकी बेटियों की विदाई हेलीकॉप्टर में हो, दोनों बेटियां और दामादों को हेलीकॉप्टर लेकर उड़ भी गया, लेकिन बेटियों की ससुराल में हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं मिली. ससुराल में पुलिस ने हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत ही नहीं दी. फिर हेलीकॉप्टर को दिल्ली में उतारा गया. फिर सड़क मार्ग से ही दोनों दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची.