UPTak Baithak Logo

बांदा: चिता पर शव में हलचल से हैरान हो गए लोग, डेड बॉडी को लेकर भागे अस्पताल, फिर हुआ ये

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की मौत होने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की मौत होने के बाद परिजन उसे मुक्तिधाम दाह संस्कार के लिए लेकर पहुंच गए. जिसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप भी परेशान हो जाएंगे. दरअसल, एक बुजुर्ग जिनकी मौत हो गयी थी, उन्हें अंतिम संस्कार के लिए चिता में लिटाकर क्रिया कर्म शुरू ही हुए थे कि अचानक परिजनों को शरीर मे हलचल दिखी. जिसके बाद परिजन कफ़न से लिपटा शव लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया. कफ़न में शव लिपटा देख अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया.