लेटेस्ट न्यूज़

‘पहले पत्नी ने खूब मारा फिर घर में बंद किया’. बांदा में पति की आपबीती सुन चौंक जाएंगे

बांदा में एक पति ने अपनी पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पति का आरोप है कि पत्नी ने उसे जमकर पीटा और उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे घर में बंद कर दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा से अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक पति को अपनी पत्नी से मार खानी पड़ी है. पत्नी ने पति को इतना पीटा कि उसकी हालत खराब हो गई. हद तो तब हो गई जब पत्नी ने पति को पीटने के बाद उसे घर में बंद कर दिया और घर के बाहर ताला लगा दिया. इस दौरान पति घर के गेट खोलने की गुहार लगाता रहा. अब पीड़ित पति ने पुलिस से मामले की शिकायत की है.