मिर्जापुर के मुस्लिम कारसेवक मोहम्मद हबीब अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर हुए भावुक
मिर्जापुर के मोहम्मद हबीब को भी अक्षत और एक पत्र आया, जिसके साथ ही राम मंदिर की एक तस्वीर भी थी. अक्षत पाकर मोहम्मद हबीब भावुक हो गए हैं.
ADVERTISEMENT

अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलला को गर्भ गृह में स्थापित कर दिया जाएगा. 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेजने के साथ ही ‘अक्षत निमंत्रण’ भी भेजा जा रहा है. मिर्जापुर के मोहम्मद हबीब को भी अक्षत और एक पत्र आया, जिसके साथ ही राम मंदिर की एक तस्वीर भी थी. अक्षत पाकर मोहम्मद हबीब भावुक हो गए हैं.