लेटेस्ट न्यूज़

बीजेपी-निषाद पार्टी के बीच गठबंधन संग सीटों को लेकर बनी सहमति, 4 सीटों पर MLC के नाम तय

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने के संग सहयोगियों की तरफ से मिलने वाली चुनौतियों को भी निपटाने में जुटी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने के संग सहयोगियों की तरफ से मिलने वाली चुनौतियों को भी निपटाने में जुटी हैं. इसी कड़ी में बीजेपी आगामी चुनावों को देखते हुए निषाद पार्टी के साथ अपने गठबंधन को आगे ले जाते हुए नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि गुरुवार रात हुई कोर ग्रुप की बैठक के बाद बीजेपी और निषाद पार्टी के बीच गठबंधन के साथ-साथ सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है.

ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी की आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान कर दिया जाएगा. बता दें कि पिछले दिनों निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने यूपी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी. इस बीच उन्होंने दावा किया था कि वह बीजेपी से 100 से ज्यादा सीटों की मांग करेंगे. तब उन्होंने आरोप लगाए थे कि यूपी में नौकरशाही एक बड़ी बाधा बनती जा रही है और इसी वजह से बीजेपी से उनकी बात नहीं बन रही. हालांकि अब दोनों दलों में गठबंधन को लेकर सहमति की खबर आई है.

4 सीटों पर एमएलसी के नामों पर भी सहमति

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में पिछले कई दिनों से कैबिनेट विस्तार के चर्चे हैं. इस बीच हुई बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक में 4 सीटों के लिए एमएलसी के नामों पर भी सहमति बनी है. सूत्रों के मुताबिक जितिन प्रसाद, संजय निषाद और बेबी रानी मौर्य को एमएलसी बनाने की सहमति बन गई है. इसके अलावा एक और नाम फाइनल किया गया है. जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने की भी बात कही जा रही है.