लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी का दावा- ‘उत्तर प्रदेश में पिछले छह वर्षों में एक भी किसान ने नहीं की आत्‍महत्‍या’

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को दावा किया कि उनकी सरकार ने गन्‍ना किसानों को दलालों के चंगुल से छुटकारा…

ADVERTISEMENT

विपक्ष के जातिगत जनगणना की मांग पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया ये जवाब
विपक्ष के जातिगत जनगणना की मांग पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया ये जवाब
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को दावा किया कि उनकी सरकार ने गन्‍ना किसानों को दलालों के चंगुल से छुटकारा दिलाया है और पिछले छह वर्षों के उनके शासन में राज्य में एक भी किसान ने खुदकुशी नहीं की है. मुख्‍यमंत्री ने होली से पहले गन्‍ना किसानों के बैंक खाते में बकाया मूल्‍य के दो लाख करोड़ रुपये अंतरित किए जाने के अवसर पर कहा, “पिछली सरकारों में किसान आत्‍महत्‍या करता था. आज मैं कह सकता हूं कि पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में किसी भी अन्‍नदाता किसान के सामने आत्‍महत्‍या करने की नौबत नहीं आई. हमने उसके गन्‍ना मूल्‍य का भुगतान किया है. समय पर धान और गेहूं की खरीद की है.”