लेटेस्ट न्यूज़

युवक-युवती की अश्लील तस्वीर वायरल कर अयोध्या के पुजारी से जोड़ा! अब पुलिस ने लिया एक्शन

Uttar Pradesh News : अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी भी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी भी जोरों पर है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. वायरल पोस्ट में एक अश्लील तस्वीर के माध्यम से दावा किया जा रहा था कि ये अयोध्या के पुजारी हैं. इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया और धार्मिक भावना को भड़काने का आरोप लगाया. तस्वीर वायरल करने के आरोप में गुजरात कांग्रेस के SC सेल के अध्यक्ष हितेंद्र पीठडीया नाम के शख्स को अरेस्ट किया गया है. इसे लेकर अयोध्या पुलिस की साइबर सेल भी एक्शन मोड में है.