लेटेस्ट न्यूज़

4.5 दशक की विरासत को क्या 2027 में भी बचा पाएंगी प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मोना मिश्रा?

ADVERTISEMENT

Rampur Khas Assembly: उत्तर प्रदेश के रामपुर खास में कांग्रेस परिवार की लगातार जीत रही है. प्रमोद तिवारी और उनकी बेटी अनुराधा मिश्रा ने यहां विकास के काम किए हैं.भाजपा भी कड़ी चुनौती दे रही है. 2027 के चुनाव में स्थिति महत्वपूर्ण होगी.

social share
google news

Rampur Khas Assembly:1980 से लेकर आज तक रामपुर खास की जनता ने तिवारी परिवार के अलावा किसी और को विधानसभा नहीं भेजा. प्रमोद तिवारी ने लगातार 9 बार चुनाव जीतने के बाद अपनी राजनीतिक विरासत बेटी आराधना मिश्रा 'मोना' को सौंपी. हालांकि पिछले दो चुनावों के आंकड़ों ने बीजेपी को एक नई उम्मीद दी है क्योंकि जीत का अंतर लगातार कम हो रहा है. आइए समझते हैं इस 'खास' सीट का सियासी गुणा-भाग.