1285 Kg गांजा, 52 Kg चरस, 6 Kg स्मैक और लाखों की हेरोइन का देखकर दंग रह गए लोग! फिर 41 करोड़ की खेप ऐसे हुई खत्म, जानकर रह जाएंगे हैरान
Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस और प्रशासन ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया.
ADVERTISEMENT

Gonda Operation Dahan News
Gonda Operation Dahan News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस और प्रशासन ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया. जिला प्रशासन ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत करीब 41 करोड़ 60 लाख रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को एक निजी चीनी मिल की भट्टी में जलाकर खत्म कराया. ये सभी मादक पदार्थ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 898 अलग-अलग मामलों में बरामद किए गए थे.
