असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की हुई पत्रकार से तीखी बहस तो अखिलेश यादव ने दिया ऐसा रिएक्शन
ADVERTISEMENT
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और एक पत्रकार के बीच भाषा को लेकर हुई तीखी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है. अखिलेश यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वे 'द लल्लनटॉप' के पत्रकार सिद्धांत मोहन के साथ बहस करते दिख रहे हैं. वीडियो में भाषा की मर्यादा को लेकर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री तीखी प्रतिक्रिया दी. इस घटनाक्रम पर तंज कसते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स (X) हैंडल पर लिखा, "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, भाजपाई जब दें किसी को भाषा ज्ञान, तो समझो उलट गया है आज आसमान."