लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में पंचायत चुनाव होंगे या टलेंगे इसपर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दे दिया बड़ा अपडेट

ADVERTISEMENT

UP Panchayat Election News: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव आरक्षण विवाद के कारण कई महीनों से टल रहे हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कोर्ट के फैसले पर निर्भरता जताई है.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी सरकार यानी पंचायत चुनाव पिछले कई महीनों से अधर में लटके हुए हैं. चुनाव टलने की सबसे बड़ी वजह हाई कोर्ट में लंबित आरक्षण के निर्धारण से जुड़ी याचिका है. इस याचिका में पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की मांग की गई है, जिसके चलते पूरी चुनावी प्रक्रिया थमी हुई है. सरकार और मंत्रियों के तमाम आश्वासनों के बावजूद, जब तक कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं आता, चुनाव की राह साफ होती नहीं दिख रही.