सहारनपुर में सड़क पर स्टंटबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार, कार सीज
Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए स्टंटबाजी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी स्विफ्ट कार सीज कर दी है. एसएसपी के निर्देशन में थाना मंडी पुलिस ने यह कार्रवाई की. पुलिस ने जनता से खतरनाक स्टंट न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News: सहारनपुर शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज पुलिस टीम ने कमेला रोड पुलिया के पास एक स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UK 07 DZ 1115) से खतरनाक स्टंट करते हुए एक युवक को पकड़ा.