लेटेस्ट न्यूज़

फर्रुखाबाद सदर में हैट्रिक लगाएगी बीजेपी या सपा करेगी कब्जा? समझिए इस सीट का सियासी समीकरण

UP Kiska: फर्रुखाबाद सदर सीट पर 2027 में कौन मारेगा बाजी? जानिए ब्रह्मदत्त द्विवेदी की विरासत, सुनील दत्त द्विवेदी की हैट्रिक की तैयारी और पूरा जातीय समीकरण यूपी Tak पर.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and CM Yogi
Akhilesh Yadav and CM Yogi
social share
Google CTA

Farrukhabad Sadar election 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां चुनावी मुकाबला केवल राजनीतिक दलों के बीच नहीं होता बल्कि इतिहास, विरासत और सामाजिक समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमता है. ऐसी ही एक बेहद दिलचस्प और हॉट सीट है फर्रुखाबाद सदर. कभी कांग्रेस का मजबूत किला रही इस सीट पर जनसंघ और बीजेपी ने अपनी जमीन तैयार की. बीजेपी के कद्दावर नेता स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की सियासी विरासत ने फर्रुखाबाद सदर को पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान दी.