आजमगढ़ के 9 बार के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव को कैसे हराएगी बीजेपी?
UP Kiska: आजमगढ़ सदर सीट से 9 बार के सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव क्या 10वीं बार जीतेंगे? जानिए आजमगढ़ का पूरा जातीय समीकरण और बीजेपी के दावे पर विस्तृत रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Durga Prasad Yadav
Azamgarh Sadar Vidhan Sabha 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे गढ़ हैं जिन्हें भेदना विपक्षी दलों के लिए लोहे के चने चबाने जैसा होता है. ऐसा ही एक अजेय दुर्ग है आजमगढ़ सदर विधानसभा सीट. समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट से विपक्ष के कद्दावर नेता दुर्गा प्रसाद यादव लगातार 9 बार चुनाव जीत चुके हैं और अब 2027 के चुनाव में 10वीं जीत की दहलीज पर खड़े हैं. आखिर क्या वजह है कि सत्ता किसी भी पार्टी की रहे, जीत का सेहरा दुर्गा प्रसाद यादव के सिर ही बंधता है? क्या इस बार भारतीय जनता पार्टी उनके इस तिलिस्म को तोड़ पाएगी? आइए यूपी Tak के खास शो 'यूपी किसका' में जानते हैं आजमगढ़ सदर का पूरा सियासी और जातीय समीकरण.
