लेटेस्ट न्यूज़

Mood kya hai Hardoi: क्या हरदोई में सपा में भाग रहे भाजपा नेता? पत्रकारों ने बताया सभी 8 सीटों का हाल

Mood kya hai Hardoi:हरदोई में क्या बीजेपी बचा पाएगी अपनी 8 सीटें या सपा करेगी बड़ा उलटफेर? जानिए हरदोई की सभी सीटों का विस्तृत विश्लेषण 'यूपी तक' पर.

ADVERTISEMENT

Mood kya hai Hardoi
Mood kya hai Hardoi
social share
Google CTA

Mood kya hai Hardoi: साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने हरदोई जिले की सभी 8 की 8 सीटों पर परचम लहराया था. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने 3 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाकर बीजेपी के इस अभेद्य किले में सेंध लगा दी थी. अब सवाल यह है कि 2027 के महासमर से पहले हरदोई का सियासी मिजाज क्या है? क्या बीजेपी अपने इस गढ़ को बचा पाएगी या समाजवादी पार्टी (सपा) बड़ा उलटफेर करेगी? जिले के वरिष्ठ पत्रकारों और सियासी विश्लेषकों की राय के आधार पर पेश है हरदोई की सभी सीटों का एक्सक्लूसिव और ग्राउंड रिपोर्ट विश्लेषण.