लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: शाहपुर रोड ग्रामीणों के लिए बना नासूर, जलभराव और गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर

Mathura Road News: मथुरा के शाहपुर रोड पर जलभराव और गहरे गड्ढों से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के बाद सड़क तालाब में तब्दील हो गई है. ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग करते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है.

ADVERTISEMENT

शाहपुर रोड ग्रामीणों के लिए बना नासूर, जलभराव और गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर
शाहपुर रोड ग्रामीणों के लिए बना नासूर, जलभराव और गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर
social share
Google CTA

Mathura Road News: शाहपुर रोड की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए नासूर बन गई है. सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है. बारिश के बाद सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है. इसी जलभराव और गड्ढों के बीच से गुजरने के दौरान राहगीर और स्कूली बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं. इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.