Raebareli News: दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, डलमऊ कटरी में घुसा पानी, किसानों की बढ़ी चिंता
Raebareli Flood Alert: रायबरेली के डलमऊ में दो दिन की राहत के बाद गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है. कटरी क्षेत्र के कई हिस्सों में पानी घुसने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और तटीय गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।.
ADVERTISEMENT

दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, डलमऊ कटरी में घुसा पानी, किसानों की बढ़ी चिंता
Raebareli Flood Alert: दो दिनों की राहत के बाद गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है. जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि और नदी के तेज बहाव को देखते हुए डलमऊ कटरी क्षेत्र के तटीय एवं निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है. गंगा के बढ़ते पानी से कटरी क्षेत्र के कई हिस्से दोबारा जलमग्न हो गए हैं.
