कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, मिट्टी में मिला देंगे...पहलगाम हमले के बाद PM मोदी की आतंकियों को दो टूक
PM Modi on Pahalgam Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकल बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 'मैं स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं जिसने ये हमला किया है, उन आतंकियों को और साजिश रचने वालों को, उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी.'
ADVERTISEMENT

PM Modi on Pahalgam Attack
PM Modi on Pahalgam Attack: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरा देश स्तब्ध है. इस आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी समेत 26 लोगों की हत्या हुई है. इस कायराना हमले के बाद से देशवासियों का गुस्सा अपने ऊफान पर है. इस बीच बिहार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकल बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 'मैं स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं जिसने ये हमला किया है, उन आतंकियों को और साजिश रचने वालों को, उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी...सजा मिलकर रहेगी. आतंकियों की जमीन को मिट्टी में मिला देंगे.'