UPTak Baithak Logo

यूपी में अब विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे पंचायत चुनाव? ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर लगा दिए सारे आरोप

UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है. पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव टलने के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया . हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है, जबकि चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव के बाद होने की चर्चा है.

ADVERTISEMENT

OP Rajbhar
OP Rajbhar
social share
google news

UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की राह देख रहे प्रत्याशियों और ग्रामीणों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यूपी Tak के चर्चित शो 'पूर्वांचल की बात' में जब पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर से पंचायत चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसके टलने का पूरा ठीकरा समाजवादी पार्टी पर फोड़ दिया. राजभर का दावा है कि सरकार चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार थी. लेकिन सपा से जुड़े लोगों ने कोर्ट जाकर मामला फंसा दिया. वहीं सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं की मानें तो अब उत्तर प्रदेश में प्रधानी के चुनाव इस साल नहीं बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही संभव हो पाएंगे.