क्या अखिलेश यादव की ये बात मानेंगे नीतीश? JP को लेकर सपा चीफ ने खेली बड़ी सियासत
Akhilesh Yadav News: 11 अक्टूबर यानी आज समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती है. साल 2023 की तरह इस बार भी जय प्रकाश नारायण की जयंती यूपी सरकार और समाजवादी पार्टी के बीच तकरार की वजह बन गई है
ADVERTISEMENT

Picture: Akhilesh Yadav & Nitish Kumar
Akhilesh Yadav News: 11 अक्टूबर यानी आज समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती है. साल 2023 की तरह इस बार भी जय प्रकाश नारायण की जयंती यूपी सरकार और समाजवादी पार्टी के बीच तकरार की वजह बन गई है. सरकार ने JPNIC भवन में सपा चीफ और पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्माण कार्य का हवाला देकर जाने से मना किया है, जबकि अखिलेश यादव वहां जाने पर अड़ गए हैं. इसी को लेकर सूबे की राजधानी लखनऊ में भारी सियासी बवाल मचा हुआ है. इस दौरान जब अखिलेश ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, तो उन्होंने कई बड़े बयान दिए. उन्होंने बिहार के सीएम और भाजपा के सहयोगी नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ी बात कही, जिससे हलचल तेज हो गई है. जानें अखिलेश ने क्या-क्या कहा?