UPTak Baithak Logo

क्या मिल्कीपुर में अवधेश प्रसाद दिला पाएंगे बेटे अजीत को टिकट?

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव को लेकर बीजेपी और सपा में टिकट की जंग तेज है. चंद्रभानु पासवान, गोरखनाथ बाबा और अजीत प्रसाद की दावेदारी के बीच जातीय समीकरण और अयोध्या की सियासत मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Milkipur Assembly Election
Milkipur Assembly Election
social share
Google CTA

2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या (फैजाबाद) सीट पर भारतीय जनता पार्टी को मिली हार देश भर में चर्चा का विषय बनी थी. फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद सांसद चुने गए और उनके सांसद बनने के बाद अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा (सुरक्षित) सीट खाली हो गई. मिल्कीपुर उपचुनाव में जब अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद मैदान में उतरे तो बीजेपी के नए चेहरे चंद्रभानु पासवान ने उन्हें हराकर कमल खिला दिया. अब नजरें 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर टिक गई हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या बीजेपी अपने मौजूदा विधायक चंद्रभानु पासवान पर दांव बरकरार रखेगी या पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा बाजी मारेंगे? वहीं दूसरी तरफ क्या सपा सांसद अवधेश प्रसाद एक बार फिर अपने बेटे अजीत प्रसाद के लिए टिकट पक्का करा पाएंगे? 'दावेदार' के इस अंक में समझिए मिल्कीपुर सीट का पूरा सियासी समीकरण.