UPTak Baithak Logo

2 साल तक बनाया संबंध, किन्नर ने ब्वॉयफ्रेंड त्रिवेंद्र के लिए कराया जेंडर चेंज... फिर शादी की बात पर एक राज ने सब पलट दिया!

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक किन्नर की शिकायत पर दर्ज FIR ने कथित प्रेम संबंध और धोखे की कहानी को सामने ला दिया है. शिकायतकर्ता ने त्रिवेंद्र सिंह और उसकी पत्नी किरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

ADVERTISEMENT

Agra Kinnar News
Agra Kinnar News
social share
Google CTA

Agra Kinnar Case: आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक किन्नर की शिकायत पर दर्ज FIR ने कथित प्रेम संबंध और धोखे की कहानी को सामने ला दिया है. शिकायतकर्ता ने त्रिवेंद्र सिंह और उसकी पत्नी किरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि त्रिवेंद्र ने करीब दो साल तक लव अफेयर के दौरान शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए. शिकायतकर्ता का दावा है कि ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर उसने पुरुष किन्नर से स्त्री किन्नर बनने के लिए ऑपरेशन यानी जेंडर चेंज कराया. इसके बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया. शिकायत में करीब 4 लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक लेने के साथ रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.