UPTak Baithak Logo

SSC CHT Exam Cancelled: नोएडा के सेंटर पर सर्वर ठप! भारी हंगामे के बाद SSC ने कैसिंल की परीक्षा, अब आगे क्या होगा?

SSC CHT Exam Cancelled: ग्रेटर नोएडा में SSC CHT टियर-1 परीक्षा के दौरान सर्वर ठप होने से करीब 2500 अभ्यर्थी परेशान हुए. हंगामे के बाद SSC नॉर्थ रीजन ने परीक्षा रद्द कर दी.

ADVERTISEMENT

SSC CHT Exam Cancelled
SSC CHT Exam Cancelled
social share
Google CTA

SSC CHT Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC की परीक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. सेक्टर 155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर 8 सितंबर को आयोजित एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (CHT) टियर-1 परीक्षा के दौरान अचानक सर्वर ठप हो गया. दोपहर 12 बजे परीक्षा शुरू होनी थी. लेकिन सिस्टम में लॉगिन न होने और घंटों इंतजार कराने के बाद करीब ढाई हजार अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. परीक्षा केंद्र के बाहर हुए भारी हंगामे के बाद एसएससी नॉर्थ रीजन ने परीक्षा को निरस्त कर दिया है. अब यह परीक्षा 13 सितंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी.