UPTak Baithak Logo

'पकड़े जाओ तो पति का नाम लेना...' करोड़पति ससुर की हत्या से पहले बहू ने कातिल नौकरों को दिया था ये प्लॉन!

कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच में पुलिस को साजिश से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं. डीसीपी वेस्ट कासिम आब्दी के साथ बातचीत में सामने आई जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें शालू ने कथित तौर पर हिदायत दी थी कि अगर पुलिस उन्हें पकड़ ले तो उसका नाम न लें, बल्कि सुब्रत का नाम बताएं.

ADVERTISEMENT

Kanpur Vineet Minocha Murder News
Kanpur Vineet Minocha Murder News
social share
Google CTA

Kanpur Vineet Minocha Murder News: कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच में पुलिस को साजिश से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं. डीसीपी वेस्ट कासिम आब्दी के साथ बातचीत में सामने आई जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें शालू ने कथित तौर पर हिदायत दी थी कि अगर पुलिस उन्हें पकड़ ले तो उसका नाम न लें, बल्कि सुब्रत का नाम बताएं. पुलिस का मानना है कि इसके पीछे जांच को भटकाने की रणनीति हो सकती है. इसी बीच पति-पत्नी और पूर्व नौकर के बीच सैकड़ों कॉल्स और चैट्स की जानकारी सामने आई है. डिलीट डेटा को रिकवर करने के लिए दोनों मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच में भेजे गए हैं.