लेटेस्ट न्यूज़

स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए अखिलेश के पास ‘सीक्रेट प्लान’? करहल सीट छोड़ने की भी खूब चर्चा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे अब घोषित हो चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाला गठबंधन सरकार बनाने की तैयारी में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे अब घोषित हो चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाला गठबंधन सरकार बनाने की तैयारी में है. वहीं, इस बीच एसपी के भीतर यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि अगर अखिलेश यादव करहल की सीट छोड़ते हैं, तो स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी वहां से चुनाव मैदान में उतार सकती है. बता दें कि रविवार को एसपी चीफ अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई. माना जा रहा है कि चुनाव में हार की वजह की समीक्षा की गई और साथ ही फाजिलनगर विधानसभा सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य के हार के लिए बीजेपी के सोची-समझी रणनीति को वजह बताया गया.