लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया की बरहज सीट पर क्या अखिलेश यादव देंगे मोहन सिंह की बेटी को टिकट?

देवरिया की बरहज विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव से पहले बीजेपी और सपा में टिकट की दावेदारी तेज हो गई है. मौजूदा विधायक दीपक मिश्रा समेत कई नाम चर्चा में हैं जबकि सीट का विधायक दोबारा न चुनने का इतिहास भी चर्चा में है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल में लगे झटकों के बाद भारतीय जनता पार्टी अब 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई है. गाजीपुर, बलिया, जौनपुर और आजमगढ़ जैसे समीकरणों के बीच देवरिया से बीजेपी अपना सांसद बचाने में कामयाब रही थी. हालांकि अब देवरिया जिले की बरहज विधानसभा सीट पर 2027 की दावेदारी को लेकर पार्टी के भीतर ही जबरदस्त खींचतान शुरू हो गई है. बरहज सीट का एक अनोखा और ऐतिहासिक टैबू रहा है. यहां कभी कोई विधायक रिपीट नहीं होता यानी जनता हर बार चेहरा बदल देती है. इस मिथक के बीच वर्तमान बीजेपी विधायक दीपक मिश्रा 'शाका' के सामने जहां अपनी सीट बचाने की चुनौती है वहीं बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों में ही नए चेहरों की लंबी कतार लग चुकी है.