लेटेस्ट न्यूज़

राहुल-प्रियंका का उदाहरण देकर सपा प्रवक्ता ने क्यों की PM मोदी, अमित शाह की तारीफ? जानिए

UP Political News: सोमवार, 30 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मजेदार ‘स्नोबॉल…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Political News: सोमवार, 30 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मजेदार ‘स्नोबॉल फाइट’ (एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंकना) की. इस घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. अब इसी वीडियो को आधार बनाकर समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रवक्ता डॉ. रोली तिवारी मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की है.

सपा प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा,

“मैं 2002 में अपने आर्मी मेजर पति से मिलने जब श्रीनगर कश्मीर गई थी तो जबरदस्त भय आतंकवाद, दहशत थी ऑपरेशन पराक्रम चल रहा था. कल उसी श्रीनगर में राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी को बेखौफ बर्फ से खेलते देखा. आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, आदरणीय अमित शाह जी का का शुक्रिया तो बनता है.”

डॉ. रोली तिवारी मिश्रा

गौरतलब है कि श्रीनगर में सोमवार सुबह से भारी बर्फबारी हो आरंभ हो गई, जो शाम तक जारी रही. इस दौरान ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के विश्राम शिविर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंकते नजर आए. दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “शीन मुबारक. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के विश्राम शिविर में आखिरी सुबह.” बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न हुई. गत सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरी.

रोली तिवारी ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर बोला था हमला

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर विवादित बयान के बाद पार्टी प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा ने उनपर हमला बोला था.

उन्होंने कहा था, “मैं तो एक लीडर हूं, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य डीलर हैं. वे बसपा के एजेंट हैं. मुझे तो लगता है कि मौर्य सपा को और ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे और हो सकता है कि वे 2024 से पहले पार्टी भी छोड़ दें.”

सपा नेता ने इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की थी कि कोई कैसे भगवान राम और रामचरितमानस का अपमान कर सकता है.

यात्रा के दौरान राहुल गांधी के जैकेट पहनने पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कही ये बात