लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं BSP के पूर्व विधायक और अब सपा नेता असलम चौधरी जिनको गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ ही लिया?

UP News: गाजियाबाद पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक और अब सपा नेता असलम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. इनके खिलाफ 2 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है.

ADVERTISEMENT

BSP EX MLA  Aslam Chowdhary
BSP EX MLA Aslam Chowdhary
social share
google news

UP Politics: गाजियाबाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक असलम चौधरी को गिरफ्तार किया है. पूर्व विधायक को करोड़ों की जमीन कब्जा करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया था और साल 2023 में असलम चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. बता दें कि अब गाजियाबाद पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया है.