खुद के वीडियो पॉर्न साइट पर अपलोड करने वाले सरकारी डॉक्टर वरुणेश की असली कहानी अब पता चली
Sant Kabir Nagar doctor case: संत कबीर नगर में डॉक्टर पर पॉर्न वीडियो बनाने और ट्रांसजेंडर बनकर अपलोड करने का आरोप, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत, आवास सील.
ADVERTISEMENT

UP News
Sant Kabir Nagar Doctor Case: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने सरकारी अस्पताल में कार्यरत अपने डॉक्टर पति पर बेहद गंभीर और हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि उसका पति सरकारी आवास में पॉर्न वीडियोज बनाता है और खुद को ट्रांसजेंडर बताकर उन्हें पॉर्न वेबसाइट्स पर अपलोड करता है. पीड़िता ने यह शिकायत जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) से की, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया. पुलिस ने डॉक्टर के सरकारी आवास की वीडियोग्राफी कराकर उसे सील कर दिया है. मामले की जांच के साथ-साथ आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.