कौन हैं धर्मेंद्र कश्यप जो अखिलेश यादव के साथ मिलकर बिगाड़ सकते हैं BJP का खेल? सपा में जाने की अटकलें तेज
राज्यसभा चुनाव की लिस्ट आते ही यूपी बीजेपी में रार. आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सोशल मीडिया पर 'टाटा बाय-बाय' लिखकर सपा में जाने के संकेत दिए.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में साल 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों की सूची सामने आते ही पार्टी के भीतर नाराजगी और रूठने-मनाने का दौर शुरू हो गया है. सबसे बड़ा झटका बरेली की आंवला लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे ओबीसी नेता धर्मेंद्र कश्यप ने दिया है. अपने आवास से बीजेपी का झंडा हटाने और सोशल मीडिया पर 'टाटा बाय-बाय' पोस्ट करने के बाद धर्मेंद्र कश्यप के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने की चर्चाएं बेहद तेज हो गई हैं.
